HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा आज हिमाचल के जिला बिलासपुर पहुँची। यहाँ पहुंचकर वह श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेकने गई। इस दौरान उन्होंने माँ के चरणों में शीश नवा कर पूजा अर्चना की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि उन्हें माताजी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
माता श्री नैना देवी का धार्मिक स्थल एक बड़ी आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि वह महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहाँ पहुँची है और आज महिलाओं की नब्ज टटोली जाएगी और उन्हें कांग्रेस की नीतियों के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज वह महिलाओं की समस्याओं के बारे में व्यापक जानकारी प्राप्त करेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





