लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री नैना देवी जी में छह लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

SAPNA THAKUR | 8 अगस्त 2022 at 3:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में अष्टमी मेलों के दौरान श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। बता दें कि श्री नैना देवी जी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी मेले का आगाज हुआ था तथा यह मेले 6 अगस्त को संपन्न हुए। मेले के दौरान एक तरफ जहां प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे तो वहीं दूसरी तरफ श्रद्धालुओं को भी इस दौरान किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

बता दें कि श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने यहां पहुंचे थे। श्री नैना देवी जी में मेले के दौरान करीब छह लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में करोड़ों का चढ़ावा भी अर्पित किया है। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं द्वारा मां को सोना और चांदी भी चढ़ाई गई है। अंतिम नवरात्र के दौरान मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में 13,30,293 रुपये नकद, सोना 21 ग्राम, चांदी 3.5 किलोग्राम प्राप्त हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]