लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री मणिमहेश यात्रा के लिए कल से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

PRIYANKA THAKUR | 3 अगस्त 2022 at 4:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हेलीकॉप्टर सेवाओं से संबंधित जानकारी भी रहेगी ऑनलाइन उपलब्ध

HNN / चंबा

श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4 अगस्त सायः 5 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा। पंजीकरण निशुल्क होगा और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। पंजीकरण www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर किया जा सकेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन पर एक लिंक प्राप्त होगा , वहां से क्यूआर कोड को डाउनलोड किया जा सकेगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत ही प्रवेश स्थलों से श्रद्धालुओं को आगामी यात्रा की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर सेवा के बारे में जानकारी के साथ-साथ न्यास को दान देने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होगी।

उपायुक्त ने बताया कि चंबा से भरमौर की ओर जाते समय कुछ स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी रहती है और बेस कैंप हडसर में सिर्फ बीएसएनल की सिगनल सुविधा उपलब्ध है। इसलिए उन्होंने श्रद्धालुओं से यह आग्रह किया है कि वे यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर निशांत ठाकुर ने बताया कि पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। पंजीकरण प्रक्रिया से यात्रियों का पूरा ब्यौरा स्थानीय प्रशासन के पास उपलब्ध रहेगा और विपरीत परिस्थितियों में यात्रियों के बचाव हेतु मदद मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]