लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री मणिमहेश यात्रा: 12 से चलेगी हेली टैक्सी, बिना पंजीकरण के यात्रा की नहीं होगी अनुमति

PRIYANKA THAKUR | 9 अगस्त 2022 at 2:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए बचत भवन में उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीसी राणा ने कहा कि यात्रा के बेहतरीन संचालन व प्रबंधन के लिए 22 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि सभी तय सीमा के भीतर पुख्ता व्यवस्था को सुनिश्चित बना सके।

उपायुक्त ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत हेली टैक्सी को 12 अगस्त से शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 12 अगस्त से ही यात्रा के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाएगी। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से पंजीकृत नहीं हुआ होगा उसे निर्धारित पंजीकरण स्थल पर ही पंजीकरण करवाना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बिना पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। वही, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को यात्रा के दौरान बसों की उचित व्यवस्था करने को कहा गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा संबंधी कार्य योजना तुरंत प्रभाव से क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर राहत एवं बचाव टीम तैनात होंगी। आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 या व्हाट्सएप नंबर 98166-98166 पर सूचित किया जा सकेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]