Loading...

श्री रेणुका जी में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / श्री रेणुका जी

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर फरार होने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में एक पुलिस जवान घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

श्री रेणुका जी/ददाहु

स्पेशल अभियान के दौरान हुआ हादसा

थाना श्री रेणुका जी के पुलिसकर्मी विशेष अभियान के तहत ददाहु-नाहन सड़क पर दृष्टि होटल के पास यातायात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बायरी की ओर से एक मोटरसाइकिल नंबर HP18C-8084 वहां पहुंची। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से आगे बढ़ा दिया।

लापरवाही से चलाते हुए पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार बाइक चालक ने तेज रफ्तार में लापरवाही से कट मारते हुए निकलने की कोशिश की। इस दौरान उसका हेलमेट वहां ड्यूटी पर तैनात HHC राजिन्द्र सिंह की नाक से टकरा गया, जिससे उन्हें चोट लगी और खून बहने लगा। घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मी को सिविल अस्पताल ददाहु ले जाकर मेडिकल करवाया गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक ने जानबूझकर वाहन नहीं रोका और लापरवाही से चलाते हुए हादसे को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना श्री रेणुका जी में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।