माजरा में फैक्टरी भूमि विवाद में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज
Himachalnow / पांवटा साहिब
फैक्टरी से जुड़े भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब/माजरा
फैक्टरी के लिए किराए पर ली गई जमीन से शुरू हुआ विवाद
शिकायतकर्ता अंशुल गोयल, निवासी गांव अमरगढ़ ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि जोहड़ों क्षेत्र में उसकी ‘पोंटिका’ नाम से फैक्टरी संचालित है। फैक्टरी के काम के लिए उसने शेर सिंह निवासी जोहड़ों से जमीन किराए पर ली हुई है। इसी जमीन पर कंपनी के कार्य के तहत गड्ढा खोदा जा रहा था, जिसे लेकर विवाद की स्थिति पैदा हुई।
खेत की डोल गिरने पर बढ़ा तनाव
अंशुल गोयल के अनुसार रतन लाल निवासी जोहड़ों ने उसे बताया कि खुदाई के दौरान उसके खेत की डोल गिर गई है, जिससे विवाद शुरू हो गया। इस मुद्दे पर बातचीत चल ही रही थी कि इसी दौरान प्रमोद निवासी गांव जोहड़ों मौके पर पहुंच गया और बहसबाजी करने लगा। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण होती चली गई।
युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी
बताया गया कि जब अंशुल गोयल वहां से जाने लगा तो प्रमोद ने उसे रोक लिया और थप्पड़ मार दिए। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
पुलिस थाना माजरा ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।