Loading...

श्रुति मिस चियोग और श्रीराम चुने गए मिस्टर चियोग

SAPNA THAKUR • 25 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में 10 जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने जमा दो के छात्र-छात्राओं को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें श्रुति को मिस चियोग और श्रीराम को मिस्टर चियोग चुना गया।

स्कूली छात्राओं ने पहाड़ी नाटी पर झूम-झूम कर नृत्य कर कार्यक्रम प्रस्तुत करके मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी ने की। उन्होने दस जमा दो के बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्राध्यापक मनोज कुमार, स्नेहलता, नीना, राकेश कुमार, अख्तर, बबीता शर्मा सहित सभी शिक्षका व गैर शिक्षक मौजूद रहे।