Loading...

संजीव अत्री की फिल्म को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

By PARUL Published: 27 Jan 2024, 6:04 PM | Updated: 27 Jan 2024, 6:04 PM 1 min read

HNN/नाहन

जाने माने पर्यावरण व अन्य लघु फिल्मों के निर्माता डॉ. संजीव अत्री की फिल्म “सोधी धरती मीठा गुड” को “राष्ट्रीय कृषि फिल्म उत्सव” में पुरस्कार हेतू चयनित किया गया है। यह फिल्म उत्सव भारत सरकार के राष्‍ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्ष 2003 अगस्त माह में उत्सव हेतू नामांकन आमंत्रित किये गए थे। इस सप्ताह आयोजित फिल्म उत्सव को 134 के फिल्मों में से श्रेष्ठ चयनित फिल्मो को प्रतियोगिता की श्रेणी में रखा गया।

डॉ. संजीव अत्री की फ़िल्म “सोधी धरती मीठा गुड” को पुरस्कार हेतू चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 22 फरवरी को केन्द्रीय कृषि सस्थान हैदराबाद में दिए जाएंगे। फिल्म उत्सव के निदेशक डा शरथ कुमार ने सजन अभी को इस सूचना के साथ पुरुस्कार लेने हेतु निमंत्रण भी दिया है। 23 मिनट की अवधि की ‘सोधी धरती मीठा गुड’ का पठकथा लेखन एवं निर्देशन डॉ संजीव अत्री द्वारा किया गया है।

फिल्म में एक ओर जहाँ गुड को भारत की सांस्कृतिक विरासत के रूप में दर्शाती है तो वंही, गुड़ के भौतिक स्वरूप गन्ने की कृषि तकनीक, जलवायु व उत्पादन उत्पादन जैसे विभिन्न पक्षों के साथ गुड़ बनाने की परम्पारा व आधुनिक तकनीक को दर्शाता है। गुड के स्वास्थय हेतू लाभ, गुड बनाने वाले कारीगरों से जुड़ी कठिनाइ‌यो निर्माण, सरकारी नितियों तथा गुड व चीनी की व्यवसायिक प्रतिद्वंदता को प्रदर्शित करती है।

फिल्म में गुड को भारत की सांस्कृतिक मिठाई घोषित करने की आवाज भी बुलंद होती है। इस प्रकार यह फिल्म कृषि उत्पाद तथा कृषि विकास पर आधारित है जो मुख्यता शैक्षणिक फ़िल्म के रूप में बच्चों के लिए बनी है। उधर डॉ. संजीव अत्री फिल्म को पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त की है।