Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में 31 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

Ankita • 17 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के हरोली उपमंडल में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदयाघात होना माना जा रहा है।

मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र गीता राम निवासी धर्मपुर तहसील हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पवन अपने परिजनों के साथ घर में बैठा हुआ था। इस दौरान वह बाथरूम की तरफ गया और अचानक ही जमीन पर गिर गया। जब कुछ देर बाद परिजनों ने उसे जमीन पर गिरा हुआ देखा उन्होंने तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद चिकित्सकों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। खबर की पुष्टि एएसपी संजीव भाटिया ने की है।