संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 40 वर्षीय कैदी की मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना में मैहतपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले बनगढ़ में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय होशियार सिंह पुत्र राम पाल निवासी कुठार खुर्द के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक के खिलाफ मार्च 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। होशियार को अदालत से जमानत मिल गई थी, लेकिन वह पेशी पर नहीं गया था। जिसके चलते न्यायालय ने होशियार सिंह को भगौड़ा घोषित कर दिया और पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार लिया। जिस दौरान उसे रात को पेट में दर्द हुई।
हालांकि कुछ देर बाद वह ठीक हो गया। लेकिन अगली सुबह होशियार सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया और पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।