लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 17 वर्षीय लापता युवक का शव

PARUL | 2 जनवरी 2024 at 12:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में कोट कहलूर थाना क्षेत्र के टोबा के आगे सेंटीना मोड़ के पास से सरहंद जंगल में एक 17 वर्षीय लापता युवक का सड़ा-गला शव मिला है। मृतक की पहचान सुमित(17) पुत्र प्रहलाद निवासी हाउस नंबर 56 मंदिर गेलपुर, जिला पलवल हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को कुछ लोग सरहंद जंगल से होकर श्री नयनादेवी जी जा रहे थे।

इसी दौरान उन्हें रास्ते में एक शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, लेकिन रात होने के कारण फॉरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद रात को पुलिस टीम के पहरे में शव को रखा गया। जिसके बाद सुबह फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और शव की जांच की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शव के पास से बरामद हुए आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की गई। जिसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पलवल थाने में सुमित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]