HNN/सोलन
जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के ओमेक्स में कमरे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान योगेश अरोड़ा (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगेश अरोड़ा ओमेक्स में अपना फ्लैट लेकर अपने माता पिता के साथ रहता था। लेकिन माता पिता का देहांत होने के बाद यह अब अकेला रहता था।
इस दौरान रविवार को उसके दोस्त ने उसे फोन किया तो इसका फोन बंद आया। तो वह रविवार शाम को उसे देखने के लिए उसके फ्लैट आ गया। जैसे ही वह उसके घर पहुंचा तो उसका मुख्य गेट खुला था और इसके कमरे का दरवाजा भी खुला था। वहां पर कुत्ते घूम रहे थे और योगेश नीचे फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा था। साथ ही कमरे में दुर्गंध फैली हुई थी। जिससे उसने अंदाजा लगाया गया कि यह कई दिन से मरा हुआ था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा। लेकिन शव काफी सड़ा हुआ होने से वहां पर इसका पोस्टमार्टम नहीं हुआ और जिस कारण उसे आईजीएमसी शिमला भेजा गया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





