Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला दो माह से लापता व्यक्ति का शव

By PARUL Published: 5 Jan 2024, 11:20 AM | Updated: 5 Jan 2024, 11:20 AM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में बोड़सू बीट के जंगल में दो माह से लापता हुए व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान जगमोहन ठाकुर उर्फ नीजु गांव ओझरी ग्राम पंचायत भ्रैंण के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी स्थानीय व्यक्ति ने शव को जंगल में पड़ा देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को इस बाबत पुलिस को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। शव को फोरेंसिक टीम के आने तक नहीं उठाया गया। जिसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि परिजनों की शिकायत के बावजूद पुलिस के लिए इसे तलाशना मुश्किल हो गया था।

जिसके चलते परिजनों ने कुल्लू में सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। पुलिस की ओर से एक एसआईटी का भी गठन किया गया था। एएसपी संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।