Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 47 वर्षीय टैक्सी चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 8 Jan 2024, 12:36 PM | Updated: 8 Jan 2024, 12:38 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में एक टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान लकीश शर्मा (47) निवासी अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत खाई में गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लकीश शर्मा सवारियों को छोड़ने के बाद चलौठीं क्षेत्र में अपने जीजा के पास गया था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।