Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 42 वर्षीय ट्रक चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

PARUL • 20 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में किरतपुर नेरचौक फोरलेन के पट्टा नामक स्थान पर पुल के नीचे एक ट्रक चालक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान पवन कुमार (42), उर्फ रवि पुत्र श्रवण कुमार गांव जोल बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे एक ट्रक चालक के शव का पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के पिता श्रवण कुमार ने कहा कि शाम को उनकी बेटे के साथ बातचीत हुई। उसने कहा कि वह खाना खाने के लिए पट्टा के पास रुका हुआ है लेकिन सुबह पंचायत प्रधान ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे का शव पुल के नीचे पड़ा है। मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या हुई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है। मामले की पुष्टि एसपी शिव चौधरी ने की है।