HNN/ बिलासपुर
संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आज बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर अनुराग चंद्र शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्पूर्ण, प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समता, न्याय व समरसता का प्रतीक है।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हमारे संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को विधिवत रूप से अपनाया गया था। 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान को बनाने में बाबा साहब अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी संविधान दिवस पर ली गई शपथ को अपने दायित्व निर्वहन के समय सार्थक करते हुए बिना किसी भेदभाव व निष्पक्ष भाव से कार्य करे। इस अवसर पर उन्होंने सभी से एकता, अखण्डता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का भी आग्रह किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group