Loading...

सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग ने लिया चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा, दिए यह निर्देश…

PRIYANKA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएगी।

उन्होंने चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाकर श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में भीड़ को कम करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा में इजाफा करने के उद्देश्य से आवाजाही के अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

राकेश कंवर ने चिंतपूर्णी में माई सदन से माता चिंतपूर्णी मंदिर तक प्रस्तावित रोपवे के डिजाइन तथा रूट सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा रोपवे कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र को आधुनिक धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की योजना है।