Loading...

सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से टकराई बाइक, एक की मौत

By PARUL Published: 23 Feb 2024, 2:53 PM | Updated: 23 Feb 2024, 2:58 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में ग्वालथाई के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सड़क के किनारे खड़े ट्रॉले से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है। मृतक की पहचान रमेश कुमार पुत्र रेलू राम निवासी समतैहण के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार और शादाब बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सूरज फैक्टरी के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रॉले (पीबी 65 एडी 608) से टकरा गए। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शादाब का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।