Loading...

सड़क किनारे बैठे व्यक्ति के कब्जे से पकड़ी नशीली दवाइयां

SAPNA THAKUR • 6 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने प्रतिबंधित टैबलेट नाइट्रोजन-10 सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर थी।

इसी दौरान पुलिस को लालपानी रोड पर गोपाल चौहान (47) निवासी जिला मंडी सरकाघाट तहसील की गतिविधियों पर शक हुआ जोकि सड़क किनारे बैठा हुआ था। शक के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास मौजूद बैग से नशे के 27 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुए।

एसपी सिटी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एक व्यक्ति से नशीली गोलियां बरामद की गई है जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।