लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क के बीच कुत्ता आ जाने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक….

PARUL | 24 नवंबर 2023 at 10:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के पुलिस थाना बालूगंज में सड़क के बीच कुत्ता आ जाने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हालांकि हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे बालूगंज-शिमला सड़क पर क्रॉसिंग के पास यह हादसा पेश आया है।

बताया जा रहा है कि सड़क के बीचों-बीच कुत्ता आ जाने से चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़ककर करीब 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि पिकअप पेड़ों में अटक गई और चालक बाल-बाल बच गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पिकअप को खाई से निकाला। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में चालक को किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]