Loading...

सड़क धंसने से नीचे लुढ़की एचआरटीसी की बस, हादसे में……

Ankita • 12 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर तबाही मचा रही है। भारी बारिश के चलते प्रदेश में जगह जगह भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही है। वहीं एक ताजा मामला जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के कांगू-डैहर संपर्क मार्ग का है, यहां एक एचआरटीसी बस सड़क धंसने से नीचे लुढ़क गई। हादसे में सभी यात्रियों को चोटें आई है। 5 यात्रियों को ज्यादा गंभीर चोटें बताई जा रही हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सुंदरनगर से शिमला जा रही थी। इस दौरान जैसे ही बस कांगू-डैहर संपर्क मार्ग पर पहुंची तो अचानक ही सड़क धसने से नीचे लुढ़क गई। जिसके बाद बस 50 फीट नीचे मिट्टी में फंस गई। हादसे के वक्त बस में 13 से 14 यात्री सवार थे। वहीं यह मार्ग भी वाहनों की आवजाही के लिए बंद हो गया है। यदि बस मिट्टी में नहीं फंसती तो कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था।