Loading...

सड़क पर पलटी सेब से लदी पिकअप, नेरवा के युवक की मौत

Ankita • 30 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

उत्तराखंड की सीमा पर काटीइछाड़ी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक सेब से लदी एक पिकअप गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुधीर खागटा( 24) पुत्र भगतराम निवासी गंयाह तहसील नेरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सेब से लदी पिकअप (एचपी- 63 a-3010) चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा से उत्तराखंड के विकास नगर जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही गाड़ी काटीइछाड़ी में पहुंची तो पिकअप सड़क पर ही पलट गई।

गाड़ी पलटने से चालक पिकअप के नीचे ही दब गया उसकी जान चली गई। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।