Loading...

सड़क से नीचे लुढ़का सरिए से लदा ट्राला, एनएच पर कई घंटो तक लगा रहा जाम

Ankita • 6 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के पठानकोट-भरमौर एनएच पर बत्ती हट्टी के समीप कामनाला नाला में सरिए से लदा ट्राला सड़क से नीचे लुढ़क गया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं ट्राला लुढ़कने से एनएच पर कई घंटो तक जाम लगा रहा।

जानकारी के मुताबिक, कमनाला नाले पर बन रहे नए पुल का निर्माण कर रही कंपनी का ही सरिया लेकर ट्राला जब इस नाले में पहुंचा तो ट्राले का अगला हिस्सा तो नाले के पार निकल गया लेकिन पिछले हिस्से में भार अधिक होने के कारण ये सड़क से नीचे खिसक गया।

घटना के बाद संबंधित कंपनी की मशीनरी ट्राले को हटाने में जुट गई तथा देर शाम तक ट्राले को हटाया जा सका, जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया। ट्राले के लुढ़क जाने से सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी।