Loading...

सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Ankita • 15 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक कार सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जोगिंद्र (67) पुत्र मोती राम निवासी गांव गाहन, डाकघर खुन्नी, तहसील ननखड़ी व जिला शिमला के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जोगिंद्र अपनी ऑल्टो कार (एचपी 06-4286) में सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान ननखड़ी-बाड़का सड़क पर बाड़का के समीप चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण कार सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

हादसे में जोगिंद्र की मौके पर ही मौत गई। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।