लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में गिरी कार, 46 वर्षीय महिला की मौत, चार जख्मी

Ankita | 28 नवंबर 2023 at 2:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतका की पहचान गीता (46) पत्नी मोहन लाल के रूप में हुई है। इसके अलावा हादसे में 4 लोग जख्मी भी हुए है।

घायलों की पहचान मोहन लाल, रीता, सुभद्रा और रमेश माल्टा के तौर पर हुई है। घायलों का सिविल अस्पताल ठियोग में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, 5 लोग कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान कुठार के किशोर गांव के पास चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]