Loading...

सतौन-श्री रेणुका जी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, मलबे में दबा 14 वर्षीय स्कूली बच्चा

Ankita • 5 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ पावंटा साहिब

जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र में सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर टिक्कर खड्ड के पास पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से एक स्कूली बच्चा बुरी तरह जख्मी हुआ है। घायल बच्चे की पहचान 14 वर्षीय मनीष पुत्र गुमान सिंह निवासी मानल तापड़ी ग्राम पंचायत भजौन के रूप में हुई है। बच्चे को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर बच्चे का उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, टिक्कर खड्ड के पास अचानक भूस्खलन हो गया। जिस समय भूस्खलन हुआ उस वक्त मनीष अपनी बहनों के साथ स्कूल के लिए निकला था और वह उसकी चपेट में आ गया। बाकी स्कूली बच्चों व अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई तथा मनीष भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गया।

वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने खड्ड में उतरकर बच्चे को मलबे से बाहर निकाला। जिसके बाद बच्चे को गंभीर अवस्था में मलबे से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां पर बच्चे का उपचार किया जा रहा है। बच्चे के टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी है तथा बच्चा खतरे से बाहर है।