HNN/ मंडी
जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल के रा.व.मा.पा, सधोट में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसके मुख्यातिथि विधायक धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के चंद्रशेखर ठाकुर थे। विधायक ने इस अवसर पर 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हम सब देशवासियो के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है और इसी दिन वर्ष 1950 को हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई।
विधायक ने कहा कि शिक्षक बच्चों के लिए सबसे बड़े प्रेरक और मार्गदर्शक होते हैं जिनसे बच्चे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं व जीवन में ऊँचा मुकाम हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अधिकतर गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते के लिए आते हैं। इन बच्चों को ऊँचे मुकाम तक पहुंचाना एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग में संस्कृति एवं संस्कारों की भावना विकसित की जाए ताकि सभ्य समाज की सोच धरातल पर उतर सके।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बच्चों की गतिविधियों पर भी धयान देने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि वे नशों की चपेट में आने से बच सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आम लोगों की सरकार है जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों सहित हर वर्ग को सम्मान मिल रहा। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यर्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने तथा खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए युवक मंडल सधोट को 25 हजार रूपये देने की घोषणा की तथा बताया कि यहाँ का ट्रांसफार्मर एक महीने में थ्री फेज लाइन डालने के बाद बदल दिया जाएगा।
विधायक चंद्र शेखर ने इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सधोट को सामुदायिक भवन व पुस्तकालय के लिए 10 लाख रूपये, जोल रोड को 5 लाख व बनाली पुल की मुरममत हेतु 1.50 लाख रूपये की धनराशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बहारू-कांगो गहरा के लिए बस चलाई जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group