Loading...

समय पर बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं की अब अदालत में होगी पेशी

PRIYANKA THAKUR • 23 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

बिजली बिल की समय पर अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर अब बोर्ड सख्त हो गया है। उन्होंने 16 उपभोक्ताओं के मामले राष्ट्रीय लोक अदालत को भेज दिए हैं। यहां उपभोक्ताओं की अदालत के सामने पेशी होगी जहां उन्हें जवाब देना होगा। दरअसल, बिजली बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया था।

इसके बाद कुछ उपभोक्ताओं ने तो अपना बिजली बिल जमा करवा दिया, लेकिन 16 उपभोक्ताओं ने उसके बाद भी बिल जमा नहीं करवाया। जिसके चलते बोर्ड ने कड़ी कार्यवाही करते हुए उपभोक्ताओं के मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए भेज दिए, जहां उनकी अब पेशी होगी।

बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से करीब 1,92, 840 रुपये की राशि बिजली बिल के रूप में वसूलनी है। विद्युत बोर्ड उपमंडल चंबा द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है।