Loading...

समरहिल में आज मिला 39 वर्षीय नीरज का शव, 18 हुई मृतकों की संख्या, इतने अभी भी लापता…

Ankita • 24 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में आज एक और शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त नीरज ठाकुर (39) पुत्र शांति स्वरूप निवासी ऐंदडी समरहिल के रूप में हुई है। इस हादसे में अब तक मंदिर के पुजारी सहित 18 शव बरामद हुए हैं, जबकि एक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। अभी भी दो लापता लोगों की तलाश जारी है।

इनमें पवन शर्मा और उनकी आठ वर्षीय पोती शामिल है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी के 11वें दिन वीरवार को एक और शव मलबे में मिला है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, अग्निशमन, स्थानीय लोग शव निकालने में जुटे हुए हैं।