Loading...

समरहिल में पुलिस प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन किया बंद, सभी 20 शव बरामद

Ankita • 24 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी मंदिर हादसे के 11वें दिन तीन शव बरामद किए गए। इस तरह सभी 20 शव बरामद होने पर शिमला पुलिस प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार को प्रशासन ने पोकलेन मशीन मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर 2 बजे के करीब पहला शव नीरज ठाकुर का बरामद हुआ। इसके बाद शाम 5 बजे दूसरा शव समायरा का मिला। जबकि शाम 5:15 पर एक और शव बरामद हुआ।

इसकी पहचान समायरा के दादा पवन शर्मा के तौर पर की गई। इस हादसे में कुल 20 शव बरामद किए गए हैं। बीते 14 अगस्त को भारी भूस्खलन हुआ था। जिसमें पूरा मंदिर ही ध्वस्त गया था और मंदिर में पूजा अर्चना करने आए सभी लोग मलबे में दब गए थे।