समरहिल में शवों के मिलने का सिलसिला जारी, 1 शव और मिला, मृतकों की संख्या पहुंची 15
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर में हर रोज किसी न किसी का शव मिलते ही जा रहा है। बता दें आज फिर एक और शव बरामद हुआ है। हालाँकि अभी और लोगों के भी मलबे से निकलने की आशंका है जिनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी अनुसार, शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर मिला है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तथा पुलिस के जवानों को मंदिर से करीब पांच सौ मीटर दूर नाले में मिट्टी के नीचे यह शव मिला। इनकी पत्नी का शव पहले मिल चुका है और बेटा अभी लापता है। शव की पहचान उनके साले सुभाष ने हाथ में पहनी अंगूठी से की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया है।
बता दें इस घटना में मृतकों की संख्या अब 15 पहुंच गई है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भी मौके का जायजा लिया। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर नफीस खान ने बताया कि रोज सुबह साढ़े छह बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू होता है, रात नौ बजे तक अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान शव को मलबे से निकाल रहे हैं।