HNN / काँगड़ा
जिला कांगड़ा के देहरा में उद्योग विस्तार अधिकारी के रूप में सेवारत पंजाब निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान 46 वर्षीय अनीता निवासी पंजाब होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला देहरा में अकेली रहती थी। देर शाम सरकारी आवास के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी कि सुबह से उद्योग विस्तार अधिकारी अनीता अपने कमरे से बाहर नहीं आई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आमतौर पर वह ऐसा नहीं करती है उनके कमरे का एसी भी लगातार देर शाम से चला हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की मौत हृदयाघात से मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फ़िलहाल पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है और महिला के परिवार को भी सूचना दे दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





