लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरकारी भूमि से की लकड़ी चोरी, पंचायत प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज

PARUL | 28 अगस्त 2023 at 12:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना में सरकारी भूमि से लकड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान द्वारा सरकारी भूमि से लकड़ी चोरी की गई है। वन विभाग की शिकायत के आधार पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के निवासी विक्रम सिंह दत्त, यशपाल दत्ता और अश्विनी कुमार द्वारा वन खंड को शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने विभाग को बताया था कि गांव खड्ड में एक आम का वृक्ष मौजूदा ग्राम पंचायत प्रधान खड्ड विरेंद्र हीर द्वारा सरकारी भूमि से कटवाकर बेच दिया है। वन खंड अधिकारी अनिल कुमार ने मामले के संदर्भ में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर मौके का निरीक्षण किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें वन खंड अधिकारी पंडोगा अनिल कुमार ने ही प्रधान विरेंद्र हीर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, मौके पर हल्का पटवारी ने अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया है कि काटा गया आम वृक्ष का बाजारी मूल्य लगभग 69,500 रुपए के करीब है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पहले आम के वृक्ष को काटा गया है।

मोहन रावत डीएसपी हरोली द्वारा मामले की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वन खंड अधिकारी की शिकायत पर पंचायत प्रधान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]