लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिकी मजबूत करें महिलाएं-चौहान

PRIYANKA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 11:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की त्रिलोकपुर शाखा की ओर से बर्मा पपड़ी में नाबार्ड के सौजन्य से ग्रामीण स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक खेम राज चौहान ने उपस्थित ग्रामीणों को वित्तीय जानकारी उपलब्ध करवाई। सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकती हैं। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर बैंक से जुड़ने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा योजनाओं का लाभ उठाने को भी प्रोत्साहित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने इस दौरान ऋण योजनाओं के बारे में बताया और ऑनलाइन ठगी से किस प्रकार बचा जाए इसको लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा कार्यकारी सहायक हरीश कुमार ने डिजीटल बैंकिंग, इंश्योरेंस योजनाओं, अटल पैंशन योजना व आरडी खातों से संबधित जानकारी लोगों को दी। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी श्याम लाल, ममता देवी, वार्ड सदस्य मंजीता, स्नेह, लता, नरेश कुमार सहित अन्य करीब आधा दर्जन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 50 महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]