लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

‘सरकार गांव के द्वार’ / पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को आयोजित होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे अध्यक्षता

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नाहन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 मई को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजपुरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे – मौके पर ही जनसमस्याओं का होगा निपटारा

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 मई को पांवटा साहिब के राजपुरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याएं सुनी जाएंगी और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जनहितैषी योजनाओं की प्रदर्शनी और प्रमाण पत्र वितरण
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मौके पर ही हिमाचली बोनाफाइड, आय प्रमाण पत्र आदि जारी किए जाएंगे।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। यहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]