लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, कम होंगी पेट्रोल-डीज़ल की कीमते

SAPNA THAKUR | 21 मई 2022 at 7:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी है जिससे अब पेट्रोल-डीज़ल की कीमते कम होंगी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर आठ रुपये और डीज़ल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज़ ड्यूटी कम की है। इसका असर ये होगा कि पेट्रोल 9.5 रुपए और डीज़ल 7 रुपए तक सस्ता हो जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने शुरू से ही लोगों की भलाई के लिए काम किया है। इसी क्रम में ये फैसला लिया जा रहा है। सरकार जनता को राहत देने के लिए ये घोषणा कर रही है।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]