भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कई भारतीय और पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और उन्हें ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है। जिन यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई हुई है, उनमें 10 भारतीय चैनल हैं और 6 पाकिस्तान बेस्ड चैनल हैं।
इन चैनलों को आईटी रूल्स 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। ये यूट्यूब चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी परोस रहे थे। जिन चैनलों को ब्लॉक किया गया है, उनके दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से ज्यादा थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





