लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सराहां अस्पताल में मचा हड़कंप, प्लास्टर गिरने से दो घायल

PRIYANKA THAKUR | 3 अक्तूबर 2021 at 12:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सराहां

जिला सिरमौर के सिविल अस्पताल सराहां में शनिवार देर शाम अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि अस्पताल में एक वार्ड की छत से अचानक प्लास्टर की एक मोटी परत मरीजों पर आ गिरी। इस हादसे में एक बुजुर्ग मरीज समेत उसके साथ आए एक अन्य तीमारदार को चोटें आई हैं।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। वहीँ, अस्पताल में दाखिल मरीजों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अभी हाल ही में इस अस्पताल को 100 बेडिड करने की घोषणा की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

50 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में डेडिकेटेड कोविड-19 अस्पताल चलाया जा रहा है। तो वही अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है, जहां पर यह घटना पेश आई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]