Loading...

सर्दियों के दौरान रख-रखाव कार्यों के लिए बंद होगा ऐतिहासिक चौगान

SAPNA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

चंबा के ऐतिहासिक चौगान को रख-रखाव से संबंधित कार्यों और इसे हरा-भरा बनाए रखने को लेकर 1 दिसंबर से सभी गतिविधियों के आयोजन के लिए बंद कर दिया जाएगा। उपायुक्त डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2022 से लेकर ज़िला मुख्यालय स्थित चौगान नंबर -1 को 14 अप्रैल 2023 तक बंद रखा जायेगा।

चौगान में अब किसी भी तरह की गतिविधियों का आयोजन नहीं होगा। गौरतलब है कि चंबा के ऐतिहासिक चौगान को हर साल सर्दियों के सीजन के दौरान हर तरह की गतिविधि के लिए बंद रखा जाता है, ताकि चौगान का रखरखाव सुनिश्चित हो और इसे फिर से हरा-भरा बनाया जा सके। उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से सहयोग का आह्वान भी किया है।