सर्पदंश के चलते 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

By PARUL Published: 17 Sep 2023, 1:25 PM | Updated: 17 Sep 2023, 1:25 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में बंगाणा थाना के तहत झिकला टांडा में सांप के काटने से 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय देवराज पुत्र नानक चंद निवासी झिकला टांडा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात देवराज को घर पर ही सांप ने काट लिया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ और उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। अस्पताल में देवराज ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

अजय ठाकुर डीएसपी हेडक्वार्टर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।