सर्पदंश से 18 वर्षीय युवती की हुई मौत

By PARUL Published: 27 Sep 2023, 4:19 PM | Updated: 27 Sep 2023, 4:19 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के जनकौर इलाके में एक 18 वर्षीय युवती की सांप के डंसने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय बविता कुमारी पुत्री पवन कुमार निवासी जनकौर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बविता बीती शाम अपने घर पर थी। जिस दौरान वह कमरे में सामान लेने गई। इसी दौरान खिड़की में बैठे सांप ने बविता की बाजू पर तीन बार डंसा। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ले गए।

अस्पताल से डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। लेकिन वहां पर बविता ने दम तोड़ दिया। बता दें कि यह सांप काफी समय से घर में ही रहता था। जिसे बाद में रेस्क्यू कर घर से बाहर निकाला गया।

एएसपी संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।