Loading...

सलानी कटोला की बेटी आयुषी ने पास की नीट परीक्षा, गांव में खुशी की लहर

PRIYANKA THAKUR • 5 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

कहते हैं जज्बा, लगन, हिम्मत और लक्ष्य सामने हो तो कामयाबी खुद कदम चूम लेती है। इसे कृतार्थ कर दिखाया है कि जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती पंचायत सलानी कटोला की बेटी आयुषी थापा ने। आयुषी ने 522 अंक हासिल कर राज्य में 371वां स्थान हासिल किया।

बेटी की इस उपलब्धि से जहां गांव में खुशी की लहर है, तो वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि आयुषी सलानी कटोला पंचायत के तहत आते गांव डुमटा की रहने वाली है। पिता वीरेंदर कुमार सूबेदार रैंक से आर्मी रिटायर्ड हैं और माता गृहणी है। आयुषी ने करियर अकादमी स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की।

उसके बाद वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई। दिन-रात कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आयुषी ने यह परीक्षा पास कर ली। आयुषी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य कार्डियो सर्जन बनना है।