Loading...

सलूणी के चौगा गांव में युवक ने फं*दा लगाकर दी जा*न, पत्नी से चल रहा था विवाद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Sep 2025 • 1 Min Read

चंबा जिले के सलूणी विकास खंड की ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के चौगा गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

चंबा

पत्नी से विवाद के चलते था तनावग्रस्त
आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान अंकुश कुमार (25) पुत्र डोगरु राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले पत्नी घर से भाग गई थी, जिससे वह तनाव में था।

पहले भी कर चुका था प्रयास
स्थानीय लोगों के अनुसार, अंकुश पहले भी एक-दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। रविवार शाम वह घर पर अकेला था और शाम करीब सवा सात बजे कमरे की छत पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच जारी
सूचना मिलने पर तेलका पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा। डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।