लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ससुराल जाते हुए गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Ankita | 3 जनवरी 2024 at 12:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

जिला चंबा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति पैर फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान तुलसीराम पुत्र तेज सिंह गांव बंगोड़ी डाकघर दियोला तहसील चंबा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव का सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तुलसीराम घर से अपने ससुराल जा रहा है। इस दौरान रास्ते में अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब काफी देर तक भी व्यक्ति घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान व्यक्ति का शव खाई में पड़ा हुआ मिला। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]