लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में रक्तदान शिविर आज..

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 10:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालागढ़ द्वारा 04 जून, 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहित बसंल ने दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर प्रातः 09.30 बजे से आरम्भ हो गया है।

इस रक्तदान शिविर में न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ अधिवक्ता एवं न्यायालय के कर्मचारी और स्थानीय निवासी तथा विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र भी भाग लेंगे। मोहित बसंल ने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया है कि इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लें ताकि पीड़ित मानवता की सेवा हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]