लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सावधान! कहीं खरीदा गया नया मोबाइल चोरी का तो नहीं है, ऐसे लगाएं पता

SAPNA THAKUR | 28 जून 2022 at 3:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दूरसंचार विभाग डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर सिस्टम जारी किया है। जिसमें नो योर मोबाइल ऐप के माध्यम से आप अपने खरीदे जाने वाले मोबाइल डिवाइस की वैधता को जांच सकते हैं। यही नहीं शोरूम से खरीदे जाने वाला नया मोबाइल कहीं चोरी का तो नहीं है यह भी आप पता लगा सकेंगे। बता दें कि केवाईएम के जरिए आप अपने मोबाइल डिवाइस को खरीदने से पहले ही उसकी वैलिडिटी चेक कर सकते हैं।

https://www.ceir.gov.in/Request/CeirUserBlockRequestDirect.jsp

मोबाइल पैकेजिंग बॉक्स पर आईएमईआई लिखा होता है। आपको करना सिर्फ इतना है कि अपने मोबाइल से *#06# डायल करके आईएमईआई नंबर चेक करना है। जिसके बाद आपके मोबाइल की अपनी स्क्रीन पर आईएमइआई नंबर नजर आएगा। साथ ही मोबाइल ब्लैक लिस्टेड है, डुप्लीकेट है या फिर पहले से उपयोग में लाया गया है सब कुछ पता चल जाएगा। केवाईएम का प्रयोग जारी किए गए 3 तरीकों में से किसी के भी माध्यम से किया जा सकता है।

अभी जो प्रक्रिया बताई गई है वह ऐप से थी ऐप का नाम नो योर मोबाइल एप था। तो वही एसएमएस के माध्यम से आपको डायल करना है KYM <15 अंकों का आईएमईआई नंबर और इसे 14422 पर भेज देना है। जिस पर आपको अपने खरीदे जाने वाले मोबाइल की डिटेल भी मिलेगी। मजेदार बात तो यह है कि इस ऐप के माध्यम से आप अपने खोए अथवा चोरी किए गए मोबाइल को कैसे ब्लॉक करना है यह भी आसानी से कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आपकी यदि डिवाइस ब्लॉक हो गई है तो उसको अनब्लॉक कैसे किया जाएगा यह भी सीखा जा सकता है। हिमाचल पुलिस के द्वारा भी इस ऐप को अपने पेज पर शेयर किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]