HNN / नाहन
हिमाचल प्रदेश में ठगी के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार सतर्क करने के बाद भी लोग शातिरों के झांसे में आकर अपनी पूरी जीवन की कमाई लूटा रहे हैं। अब इन ठगों के निशाने पर सिरमौर वासी है। बता दें कि शातिरों ने सिरमौर में ठगी करने का एक नया तरीका अपनाया है। यह शातिर ग्रामीण इलाकों में लोगों को फोन कॉल कर बकरे उपलब्ध करवाने का झांसा दे रहे हैं।
सस्ती दरों पर बकरे उपलब्ध करवाने के लिए यह आधी कीमत एडवांस में मांगते हैं और उसके बाद पैसे अकाउंट में ट्रांसफर होते ही कॉल रिसीव करना बंद कर देते हैं। बता दें कि ठगी को लेकर सिरमौर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है और लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक कर रही हैं। गौरतलब है कि जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी के मौके पर बकरे काटने का रिवाज है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ऐसे में शातिर लोगों को फोन कॉल कर सस्ते बकरे उपलब्ध करवाने का झांसा दे रहे हैं। उधर, सिरमौर पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि वह ऐसे लोगों से सतर्क रहें । उन्होंने कहा कि यदि उनके पास इस तरह का कोई फोन कॉल आता है तो वह तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





