HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप-तहसील जोल के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरयालता में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को प्राचीन ध्यूंसर सदा शिव महादेव मंदिर तलमेहड़ा में देर शाम तक भक्तों ने भगवान भोले की पूजा अर्चना की। शिव की नगरी में स्थित प्रसिद्ध भोले बाबा के दर्शन करने के लिए हजारों लोग तलमेहड़ा पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा कई जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने भोले शिव का प्रसाद ग्रहण किया। श्रावण मास के तीसरे सोमवार का स्वागत करने के लिए आसमान से सुबह से ही बादल छाए रहे और बाद में जमकर बारिश भी हुई। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए उमड़ने लगा था। तहसील जोल के तहत नीलकंठ महादेव मंदिर बडूही, नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर अम्वेहडा रामकिशन, श्री सुंदर नारायण गुरुकुलम एवं शिवबाड़ी अटया व अन्य शिवालियों में भी भक्तों की खासी भीड़ देर शाम तक दर्शन के लिए आती जाती रही।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लोगों ने इन मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना की और फूल, बेलपत्री, भांग व धतूरा को चढाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रविवार व सोमवार को भी सदाशिव चैरीटेवल ट्रस्ट ध्युंसर व पुलिस प्रशासन के द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर सदा शिव मंदिर को खूबसूरत रंग बिरंगी लडियों के साथ सजाया गया था। मंदिर में आए हुए शिव भक्तों के लिए अलग-अलग कतारों की सुविधा भी की गई थी।
शिव की नगरी तलमेहड़ा में स्थित ध्यूंसर सदाशिव महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने अपने परिजनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। युवतियों ने भी अच्छे जीवनसाथी की कामना करते हुए शिव की आराधना की। सदा शिव चैरिटेबल ट्रस्ट ध्यूंसर के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि देवों के देव महादेव के पूजन का खास माह श्रावण मास होता है।
हिंदू धर्म में सावन का महीना काफी पवित्र माना जाता है। पूरे भारत में हर शिव मंदिर में सावन देवाधिदेव का पूजन, बंदन, अभिषेक, आराधना की जाती है। लेकिन पांडवों के गुरु धौम्य ऋषि की तपोस्थली शिवलिंग का महत्व सर्वाधिक है। देश के कोने-कोने से इस माह में श्रद्धालु यहां बाबा के दरबार में उन्हें जल अर्पण करने आते हैं,और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group