लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सावन महीने के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिर बैजनाथ में उमड़े भक्‍त

SAPNA THAKUR | 25 जुलाई 2022 at 11:25 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

आज सावन का दूसरा सोमवार है जिसके चलते शिव नगरी बैजनाथ में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ गई है। सुबह से ही दूर-दूर से श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंच रहे हैं। हालांकि, श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। बता दें कि शिव मंदिर बैजनाथ के कपाट सुबह तीन बजे खोल दिए गए थे। ऐसे में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का यहां आना शुरू हो चुका है जो कि शाम तक जारी रहेगा।

इतना ही नहीं मंदिर के समीप ही स्कूल भवन में भंडारे का आयोजन भी किया गया है जहां पर पहुंचकर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। बता दें कि सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने पर सबसे ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन में रुद्राभिषेक करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन का हर दिन विशेष कर सावन सोमवार, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि शुभ और कल्याणकारी होता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]