लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सावन माह के पहले सोमवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

PRIYANKA THAKUR | 18 जुलाई 2022 at 10:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

सावन माह का आज पहला सोमवार है। भोले बाबा के दरबार भक्तों के लिए खुल गए हैं। शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। हिमाचल प्रदेश के शिवालयों में सुबह से भोले बाबा की जयकार हो रही है। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सावन माह के पहले सोमवार को भक्तों का तांता लगा हुआ है।

सुबह से बाबा के भक्त लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंदिर के कपाट सुबह 3:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस बार बाबा के भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इतना ही नहीं मंदिर के परिक्रमा में वाटर प्रूफ टेंट की स्थापना भी की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के हर कोने में पुलिस बल तैनात किया गया है। वही शाम 9:00 बजे होने वाली आरती के समय तक इस बार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। दर्शनों के दौरान किसी भी श्रद्धालु को गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]